*नरसिंहपुर में किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने सौंपा ज्ञापन | किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल से कही बड़ी बात!*

नरसिंहपुर, 2 जून 2026। राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जिले के किसानों से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग फसल की 100 प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। संगठन का कहना है कि मूंग उत्पादक किसानों को अपनी उपज के विक्रय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को सभी पात्र किसानों की उपज खरीदने की व्यवस्था करनी चाहिए।

इसके अलावा उर्वरक वितरण में लागू ई-टोकन प्रणाली से किसानों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं और विलंब के कारण समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ज्ञापन में सिंचाई के लिए प्रतिदिन 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि फसलों की सिंचाई प्रभावित न हो और किसानों को उत्पादन में नुकसान न उठाना पड़े।

 

संगठन ने गेहूं, चना और मसूर सहित अन्य कृषि उपज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। राष्ट्रवादी किसान सेना ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

 

किसानों की मांगों को लेकर सौंपे गए इस ज्ञापन को जिले के कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

देखिये क्या कहा किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल से..

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!