नरसिंहपुर | 8 मई 2026
नरसिंहपुर के शास्त्री वार्ड–शंकर वार्ड स्थित धनारे कॉलोनी में संचालित देवी अहिल्या महिला सहकारिता उपभोक्ता भंडार की लापरवाही को लेकर ‘पोलखोल’ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अब असर दिखाई देने लगा है।
➡️ 6 मई को जब पोलखोल की टीम मौके पर पहुंची थी, तब सुबह 9 बजे खुलने वाली सोसायटी 9:49 बजे तक बंद मिली थी। भीषण गर्मी में राशन लेने पहुंचे लोगों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि दुकान अक्सर देर से खुलती है और दो महीने का राशन एक साथ बांटने से अव्यवस्था की स्थिति बनती है।
➡️ लेकिन खबर पर गंभीरता दिखाते हुए 8 मई शुक्रवार को जब पोलखोल की टीम दोबारा मौके पर पहुंची, तो सोसायटी समय पर खुली मिली।
🙏 पोलखोल हमेशा अव्यवस्थाओं और लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।
🗣️ हमारी किसी व्यक्ति विशेष से कोई दुश्मनी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ समाजहित में कार्य करना है, ताकि जहां गलती हो, वहां सुधार हो और आम जनता को राहत मिल सके।








