*गिरवी रखे लाखों के जेवर वापस मांगने पर विवाद, सराफा व्यापारी पर अभद्रता और अधिक ब्याज मांगने का आरोप!*

नरसिंहपुर। 28  सितम्बर 2026  प्रताप नगर निवासी अल्का श्रीवास्तव ने गुलाब चौराहा स्थित सराफा व्यापारी सुभाष नेमा पर गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर वापस नहीं करने, निर्धारित ब्याज से अधिक राशि मांगने तथा अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, अल्का श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच अपनी जरूरत के चलते सोने के झाला, पांचाली, करधन, चूड़ी, पायल और माला सहित अन्य जेवर व्यापारी के यहां गिरवी रखे थे। आवेदिका का दावा है कि इन जेवरों के बदले उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपये की राशि मिली थी। वर्तमान बाजार कीमत आवेदिका द्वारा करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

 

अल्का श्रीवास्तव के अनुसार, जब उन्होंने गिरवी की राशि और उचित ब्याज चुकाकर अपने जेवर वापस लेने का प्रयास किया, तो व्यापारी द्वारा कथित तौर पर करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की मांग की गई। आवेदिका का कहना है कि उनके हिसाब से ब्याज सहित देय राशि करीब 69,029 रुपये बनती है।

आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि व्यापारी ने गिरवी के दौरान मिली मूल रसीदें अपने पास रख लीं और जेवर वापस देने से इनकार करते हुए उनके साथ कथित रूप से अभद्रता एवं धमकी दी।

अल्का श्रीवास्तव का कहना है कि वह वाजिब ब्याज सहित पूरी राशि चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें उनके गिरवी रखे जेवर वापस चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके जेवर वापस दिलाने की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले में संबंधित सराफा व्यापारी का पक्ष और पुलिस जांच के बाद सामने आने वाले तथ्य महत्वपूर्ण होंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!