*ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर* *गांधी वार्ड में मकान से आ रही तेज दुर्गंध, क्षेत्रवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पोलखोल न्यूज़ टीम!*

नरसिंहपुर ! 17 नवंबर 2026
नरसिंहपुर के गांधी वार्ड स्थित नीलेश लॉज के पास एक गली में स्थित मकान से अत्यधिक दुर्गंध आने का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पोलखोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान का दरवाजा अंदर से बंद है और मकान के भीतर से तेज दुर्गंध आने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक नित्तू सोनी हैं, जिनके बड़े भाई गाडरवारा में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद उनके गाडरवारा से नरसिंहपुर पहुंचने की जानकारी मिली है।

वहीं, मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। पुलिस टीम के कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल मकान के अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

गांधी वार्ड, नरसिंहपुर
पोलखोल न्यूज़ पर बने रहिए, मामले का अगला अपडेट शीघ्र।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!