नरसिंहपुर !19 नवंबर 2026
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब जबलपुर पुलिस की लगभग 30 से 35 गाड़ियों के पुलिस बल के साथ पहुंचने की सूचना सामने आई।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की यह कार्रवाई राधेश्याम झारिया प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
फिलहाल पुलिस के गोटेगांव पहुंचने के वास्तविक कारणों और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
खबर का स्रोत – पोलखोल न्यूज़।
इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी नजर बनी हुई है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहिए पोलखोल न्यूज़ के साथ।








