ब्रेकिंग पोखखोल *तेंदूखेड़ा में सड़क निर्माण बना रणभूमि! सचिव-GRS से विवाद, कर्मचारियों की पिटाई*!

  • नरसिंहपुर! 2 जून 2016
  • तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंधी में सीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा गांव में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर निकाल दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।
  • बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर निकालने के बाद उक्त व्यक्ति ने पंचायत सचिव एवं जीआरएस (ग्राम रोजगार सहायक) के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चार अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सड़क निर्माण कार्य में लगे पंचायत कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी।
  • घटना के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जीआरएस एवं अन्य कर्मचारी तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में हुई इस घटना के बाद पंचायत कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!