*ब्रेकिंग – पोलखोल नरसिंहपुर: मेहरागांव की सरपंच माया विश्वकर्मा को डिटेन किए जाने की खबर, साईंखेड़ा थाने में कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल का धरना पोलखोल से फोन पर दी जानकारी!*

नरसिंहपुर। 10 अक्टूबर 2026 जिले के मेहरागांव की निर्विरोध सरपंच माया विश्वकर्मा सहित कुछ अन्य लोगों को डिटेन किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CJP के कल प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें शनिवार दोपहर डिटेन किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में दिल्ली और राजस्थान पुलिस की भूमिका है, हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरपंच माया विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों को डिटेन किए जाने की खबर के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साईंखेड़ा थाने के अंदर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से इस मामले को लेकर विरोध जताया जा रहा है। फिलहाल, डिटेन किए जाने के कारणों, संबंधित लोगों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

 

पोलखोल न्यूज़ की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

पोलखोल से फोन पर कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल ने कहा की हम सरपंच माया विश्वकर्मा के लिए बैठे हैं और जिला पुलिस को क्या कुछ नही पता की वह कहां हैं कल से उनको डिटेन कर रखा है!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!