*ब्रेकिंग नरसिंहपुर | गोटेगांव में भगवान परशुराम भवन का लोकार्पण, ₹47 लाख की लागत से हुआ निर्माण; प्रहलाद पटेल ने किया उद्घाटन!*

नरसिंहपुर 11 अक्टूबर 2026
गोटेगांव (श्रीधाम), नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के गोटेगांव में आज भगवान परशुराम भवन का लोकार्पण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदत्त 47 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने किया।

इस अवसर पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि संस्कार देने का कार्य कहीं न कहीं से होता ही है। क्षेत्र में कई प्राचीन एवं गुरु स्थान हैं, लेकिन शहर के समीप स्थित इस सुंदर भवन का प्रचार-प्रसार बिना विशेष प्रयासों के भी होना तय है।

नवनिर्मित भगवान परशुराम भवन की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले परिक्रमावासियों के लिए सदाव्रत एवं आश्रय स्थल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे नर्मदा परिक्रमा पर आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और भोजन की सुविधा मिल सकेगी।

भवन के लोकार्पण अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा एवं सर्व ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ, श्रीधाम (गोटेगांव) के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में परमहंसी गंगा आश्रम, झोंतेश्वर के ब्रह्मचारी अचलानंद जी महाराज, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर
जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!