महाराणा प्रताप के सम्मान में होगा भव्य आयोजन, बैठक में बनी बड़ी रणनीति

नरसिंहपुर ! 5 जून 2026

गोटेगांव। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून को गोटेगांव में आयोजित होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह एवं शौर्य यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

 

बैठक में शौर्य यात्रा की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, समाज के युवाओं की भूमिका एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए समाज की एकता और सहभागिता पर बल दिया।

 

समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से 17 जून को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!