*कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में बुजुर्ग किसान और महिला गार्ड के बीच विवाद, 3 घंटे की गहमागहमी के बाद मामला शांत देखिए पूरी खबर पोलखोल पर !*

नरसिंहपुर। 27 नवंबर 2026 कृषि उपज मंडी
नरसिंहपुर में आज सुबह एक बुजुर्ग किसान और महिला सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। किसान अपनी उपज चना लेकर मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद महिला गार्ड के साथ विवाद हो गया। बुजुर्ग किसान ने महिला गार्ड पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

मामले की जानकारी पोल खोल न्यूज़ को एक किसान दर्शक के फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद पोल खोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

मामले में स्टेशनगंज पुलिस ने हस्तक्षेप किया। वहीं वरिष्ठ किसान नेता स्वदेश कोठारी एवं गणेश पटेल भी मौके पर मौजूद रहे।

मंडी सचिव ने महिला गार्ड को समझाइश दी, जिसके बाद महिला गार्ड ने बुजुर्ग किसान से माफी मांगी।

महिला ने लिखित रूप से एवं पोल खोल न्यूज़ के समक्ष आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा नहीं होगी। महिला गार्ड ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया।

वहीं बुजुर्ग किसान ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए महिला को माफ कर दिया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला समाप्त हो गया।

पोल खोल न्यूज़ का उद्देश्य किसी व्यक्ति को अपमानित करना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी से सामने लाना है। कृषि उपज मंडी किसानों की मेहनत और सम्मान से जुड़ा स्थान है। हमारा निवेदन है कि किसानों के साथ व्यवहार में सम्मान, संवेदनशीलता और संयम बरता जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न न हों।

पोल खोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक • जनता की आवाज़।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!