नरसिंहपुर। 18 नवंबर 2026 नगर के गुदरी बाजार में एक सांड के विचरण करने का वीडियो सामने आया है। पोलखोल न्यूज़ को एक दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो में सांड बाजार क्षेत्र में घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो बना रहे युवक सांड को पागल बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि यह नगर में निराश्रित मवेशियों से जुड़ी कोई एकमात्र घटना नहीं है। शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह निराश्रित मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। ऐसे में राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए दुर्घटना और चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? नगरवासियों ने निराश्रित मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की जरूरत जताई है।
पोलखोल न्यूज़ – जनता की आवाज़, आपके साथ।








