नरसिंहपुर। 17 नवंबर 2026
नरसिंहपुर के गांधी वार्ड स्थित नीलेश लॉज के पास एक गली में बंद मकान के अंदर 42 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतेश सोनी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान का मुख्य दरवाजा बंद था और घर के अंदर से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पोलखोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के अंदर जांच करने पर युवक का शव एक कोठरी में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कुछ समय पहले की हो सकती है।
बताया जा रहा है कि मृतक के बड़े भाई गाडरवारा में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे भी नरसिंहपुर मौके पर पहुंचे।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।
गांधी वार्ड, नरसिंहपुर से पोलखोल न्यूज़ की रिपोर्ट।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए पोलखोल न्यूज़ के साथ।








