नरसिंहपुर ! 17 नवंबर 2026
नरसिंहपुर के गांधी वार्ड स्थित नीलेश लॉज के पास एक गली में स्थित मकान से अत्यधिक दुर्गंध आने का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पोलखोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान का दरवाजा अंदर से बंद है और मकान के भीतर से तेज दुर्गंध आने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई है।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक नित्तू सोनी हैं, जिनके बड़े भाई गाडरवारा में रहते हैं। सूचना मिलने के बाद उनके गाडरवारा से नरसिंहपुर पहुंचने की जानकारी मिली है।
वहीं, मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। पुलिस टीम के कुछ ही देर में मौके पर पहुंचने की संभावना है।
फिलहाल मकान के अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
गांधी वार्ड, नरसिंहपुर
पोलखोल न्यूज़ पर बने रहिए, मामले का अगला अपडेट शीघ्र।








