*नरसिंहपुर: सफाईकर्मियों का रुका वेतन मिला तो नगर पालिका अध्यक्ष, CMO और पोल खोल न्यूज़ का किया सम्मान, दीपावली से पहले हुआ था भुगतान!*

नरसिंहपुर | 16 नवंबर 2026।
नगर पालिका के सफाईकर्मियों का लंबे समय से रुका वेतन मिलने के बाद सोमवार को सफाईकर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंडित नीरज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) गजेन्द्र सिंह और पोल खोल न्यूज़, शैलेन्द्र तिवारी  का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

आपको बता दें कि पिछले माह नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने पोल खोल न्यूज़ के माध्यम से अपनी समस्या सामने रखी थी।

सफाईकर्मियों का कहना था कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते उनके परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो रहा है।

पोल खोल न्यूज़ ने इस मुद्दे को निष्पक्षता के साथ उठाते हुए सफाईकर्मियों की परेशानी के साथ ही नगर पालिका प्रशासन का पक्ष भी प्रमुखता से सामने रखा था। उस दौरान CMO गजेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया था कि सफाईकर्मियों के रुके हुए वेतन का जल्द भुगतान कराया जाएगा।

सोमवार 16 नवंबर को सफाईकर्मियों ने पोल खोल न्यूज़ को फोन कर नगर पालिका बुलाया और जानकारी दी कि उनके वेतन का भुगतान दीपावली से पहले ही हो चुका है। इसी खुशी में उन्होंने सभी संबंधित लोगों का सम्मान करने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर पोल खोल न्यूज़ की ओर से सफाईकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया और वेतन भुगतान होने पर खुशी जाहिर की गई।

पोल खोल न्यूज़ का कहना है कि हमारा उद्देश्य किसी को कटघरे में खड़ा करना नहीं, बल्कि जनता और जरूरतमंदों की आवाज को निष्पक्षता से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना है। हम सफाईकर्मी भाई-बहनों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने विश्वास जताते हुए पोल खोल न्यूज़ का सम्मान किया।

जनता की आवाज, आपके साथ।

पोल खोल न्यूज़ निरंतर सत्य, निष्पक्षता और आमजन के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!