नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया दद्दा जी के निर्देशानुसार नरसिंहपुर जिले में जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन, जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी, महासचिव मनोज नौरिया सहित संघ के पदाधिकारी एवं जिलेभर के पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी ने की।
बैठक में नवीन वर्ष 2027 की ऑनलाइन सदस्यता, संगठन विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिमान्यता सहित पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के संदेश का वाचन भी किया गया।
संदेश में कहा गया कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक श्रमजीवी पत्रकार संगठन परिवार का सदस्य है। संगठन पत्रकारों की कलम की ताकत बनने के साथ ही उनके सुख-दुख में सहभागी है। नरसिंहपुर इकाई को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा तथा तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और आगामी प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में नरसिंहपुर जिले से अधिक से अधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।








