नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा निवासी 18 वर्षीय सोमनाथ ठाकुर दोपहिया वाहन से सिंहपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोपहिया वाहन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ मौजूद साथी को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सोमनाथ को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के कारणों और हादसा किस स्थान पर किस परिस्थिति में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पोलखोल न्यूज़ -निष्पक्ष • निर्भीक








