*डोकरघाट चारागाह भूमि पर बसे 20 परिवारों ने लगाई कलेक्टर से गुहार, खसरा नंबर 202 को आबादी मद में दर्ज कर पट्टे देने की मांग!*

नरसिंहपुर। 30 सितम्बर 2026 ग्राम डोकरघाट के करीब 20 परिवारों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मौजा डोकरघाट स्थित खसरा नंबर 202 को चारागाह मद से आबादी मद में दर्ज किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पर वे अपने-अपने मकान बनाकर लंबे समय से निवास कर रहे हैं।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 202 राजस्व अभिलेखों में वर्तमान में चारागाह मद में दर्ज है। यहां निवासरत परिवारों का कहना है कि वे उक्त भूमि को आबादी मद में दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके आवास और भूमि से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उक्त भूमि को आबादी मद में दर्ज किए जाने को लेकर किसी ग्रामवासी अथवा आमजन की आपत्ति नहीं है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खसरा नंबर 202 को आबादी मद में दर्ज करने तथा वहां निवासरत परिवारों को नियमानुसार पट्टे प्रदान किए जाने की मांग की है।

अब इस मामले में प्रशासन द्वारा राजस्व अभिलेखों, भूमि की स्थिति और नियमानुसार पात्रता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जानी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!