*“वोट की चोरी के खिलाफ आर-पार! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, नरसिंहपुर में कांग्रेस का विशाल पैदल मार्च”!*

नरसिंहपुर। 30 सितम्बर 2026 मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच बुधवार को नरसिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने इसे “वोट की चोरी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई” बताया।

कांग्रेस के अनुसार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटैल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। यहां सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटैल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथली शरण तिवारी, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र दीवान सिंह, विशाल ठाकुर, रोहित पटैल, ठाकुर कपिल सिंह, , महेंद्र पटैल, रूद्रेश तिवारी, जितेंद्र लोधी सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

मार्च के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े उनके सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस द्वारा इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है।

नरसिंहपुर में हुए प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल और वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटैल ने पोलखोल न्यूज़ से क्या कहा- देखिए पूरी खबर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!