*56 सेकेंड का वीडियो बना सवालों की वजह: सिहोरा चौकी से जुड़े घटनाक्रम में ताश के पत्ते उठाते दिखा पुलिसकर्मी, फिर खुद ही वापस दिए!*

नरसिंहपुर। 27 सितम्बर 2026 जिले की सिहोरा चौकी से जुड़ा बताया जा रहा करीब 56 सेकेंड का एक वीडियो चर्चा में है। यह वीडियो एक विश्वसनीय सूत्र द्वारा पोलखोल न्यूज़ को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

वीडियो में वर्दी में एक पुलिसकर्मी और डायल-100 का पायलट दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी नीचे जमीन पर पड़े ताश के पत्ते उठाते हुए नजर आ रहा है और बाद में उन्हें वहां मौजूद एक व्यक्ति को वापस देते दिखाई देता है।

 

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी से बातचीत करता सुनाई देता है। बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर ताश और मौके की स्थिति को लेकर कुछ बातें करता है। इसी बीच पुलिसकर्मी द्वारा वीडियो बनाने को लेकर आपत्ति जताते हुए दिखाई देने का भी दावा किया जा रहा है। मौके पर मौजूद एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच वीडियो बनाए जाने को लेकर हल्की नोकझोंक भी दिखाई देती है।

 

वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा “धनंजय भैया का नाम लेकर उनका मकान पूछने जैसी बात कहे जाने का दावा है।

सूत्र का कहना है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस पहचान की स्वतंत्र पुष्टि पोलखोल न्यूज़ नहीं करता है।

 

100 नंबर कॉल के बाद पहुंचने की चौकी प्रभारी विजय पाल के अनुसार  पुलिसकर्मी डायल-100 पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। सूत्र का दावा है कि मौके पर पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर ताश के पत्ते फेंके और बाद में उन्हीं पत्तों को उठाकर वापस दिया। हालांकि, उपलब्ध 56 सेकेंड के वीडियो में पत्ते फेंके जाने का दृश्य दिखाई नहीं देता, इसलिए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

चौकी प्रभारी ने बताया- बच्चों के सामने ताश न खेलने की बात कही थी
मामले को लेकर पोलखोल न्यूज़ ने सिहोरा चौकी प्रभारी विजय पाल से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल रूड़की गए हुए हैं और उन्हें पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है।

 

चौकी प्रभारी के अनुसार, घटना करीब तीन दिन पुरानी है। गणेश पंडाल के पास कुछ बुजुर्ग मौजूद थे और डायल-100 कॉल पर आरक्षक मौके पर पहुंचे थे। उनके अनुसार, पुलिसकर्मी ने वहां मौजूद लोगों से बच्चों के सामने ताश नहीं खेलने की बात कही थी।

56 सेकेंड के वीडियो ने खड़े किए सवाल
मामले में सवाल यह है कि मौके पर वास्तव में क्या हुआ था? उपलब्ध वीडियो में पुलिसकर्मी ताश के पत्ते उठाकर वापस देते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन घटनाक्रम की शुरुआत और पत्ते फेंके जाने का कथित दृश्य वीडियो में मौजूद नहीं है।

ऐसे में केवल 56 सेकेंड के इस वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति या पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति मौके पर मौजूद लोगों के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों से ही स्पष्ट हो सकती है।

 

पोलखोल न्यूज़ किसी पक्ष को दोषी घोषित नहीं कर रहा है। संबंधित पुलिसकर्मी, अधिकारी अथवा वीडियो में दिखाई दे रहे किसी व्यक्ति के पास यदि इस मामले में अपना पक्ष या स्पष्टीकरण है, तो उसे भी समाचार में उचित स्थान दिया जाएगा।

अब देखना यह है कि सिहोरा चौकी से जुड़े इस 56 सेकेंड के वीडियो की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी क्या स्पष्टीकरण देते हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!