*तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा महंगा, नरसिंहपुर पुलिस ने संचालक पर लगाया ₹5 हजार का चालान!*

नरसिंहपुर, 27 सितंबर 2026। जिले में ध्वनि प्रदूषण और निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करने की लगातार समझाइश भी दी जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की, जहां तेज आवाज में डीजे का उपयोग किया जाना पाया गया।

पुलिस ने डीजे संचालक प्रहलाद चौधरी, निवासी आजाद वार्ड, नरसिंहपुर के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का चालान किया।

पुलिस के अनुसार तेज आवाज में डीजे बजने से आमजन, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए डीजे संचालकों और आयोजकों से निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करने की अपील की गई है।

नरसिंहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान सहित वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!