* *अपडेट पोलखोल नरसिंहपुर में चलती इंडिगो कार बनी आग का गोला, डॉक्टर ने जलती कार से कूदकर बचाई जान; कार जलकर राख!*

नरसिंहपुर। 27 सितम्बर 2026 रविवार विपतपुरा अंडरपास के पास एक चलती टाटा इंडिगो कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान कार चला रहे डॉक्टर फरीद खान ने समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बताया गया कि कार में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!