*करेली में 27 सितंबर को विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत करेंगे युवा संवाद!*

नरसिंहपुर! 26 सितम्बर 2026
करेली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड करेली के तत्वावधान में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संवाद एवं विशाल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से पुरानी गल्ला मंडी, करेली में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर युवाओं से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!