*अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 60-70 लोगों पर कार्रवाई की मांग!*

नरसिंहपुर। 25 सितम्बर 2026  ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराछ में अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में मुराछ निवासी इमरत लोधी, खीरसागर लोधी, टीकाराम लोधी और रेवती बाई लोधी ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेत पकड़े जाने की घटना के बाद कथित रूप से राजा लोधी, छोटेलाल लोधी, बसंत लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, हरिओम लोधी सहित करीब 60-70 लोग तीन ट्रैक्टरों से उनके घर पहुंचे। आवेदकों का आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट की।

आवेदन में खीरसागर लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की बात कही गई है। वहीं इमरत लोधी के हाथ-पैर, टीकाराम लोधी के हाथ तथा रेवती बाई के पैर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। रेवती बाई के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है।

पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ठेमी थाना ले जाकर मेडिकल कराया गया। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत की पावती नहीं दी गई।

शिकायतकर्ताओं ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और रास्ता रोकने के साथ विजय कुमार की दुकान में ट्रैक्टर से तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोपियों के प्रभावशाली होने का दावा करते हुए सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

आवेदकगण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है।

नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।नरसिंहपुर।  26  सिठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराछ में अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में मुराछ निवासी इमरत लोधी, खीरसागर लोधी, टीकाराम लोधी और रेवती बाई लोधी ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेत पकड़े जाने की घटना के बाद कथित रूप से राजा लोधी, छोटेलाल लोधी, बसंत लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, हरिओम लोधी सहित करीब 60-70 लोग तीन ट्रैक्टरों से उनके घर पहुंचे। आवेदकों का आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट की।

आवेदन में खीरसागर लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की बात कही गई है। वहीं इमरत लोधी के हाथ-पैर, टीकाराम लोधी के हाथ तथा रेवती बाई के पैर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। रेवती बाई के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है।

पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ठेमी थाना ले जाकर मेडिकल कराया गया। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत की पावती नहीं दी गई।

शिकायतकर्ताओं ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और रास्ता रोकने के साथ विजय कुमार की दुकान में ट्रैक्टर से तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोपियों के प्रभावशाली होने का दावा करते हुए सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

आवेदकगण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है।

नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!