भोपाल। 10 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा पुलिस विभाग में निरीक्षक/समकक्ष संवर्ग से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षक/समकक्ष संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया है।
गृह विभाग द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक एफ-1/1/0443/2026 के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से नवीन पद एवं स्थान पर पदस्थ किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापनाएं अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। अधिकारियों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विवरण शासन द्वारा जारी सूची में दिया गया है।
इसी सूची में नरसिंहपुर जिले से पदोन्नत पुलिस अधिकारी संधीर चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, कटनी के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद हुए इन बदलावों से संबंधित पूरी सूची शासन आदेश में जारी की गई है।





















