जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का संभागीय महाधिवेशन रविवार 6 सितंबर को जबलपुर में आयोजित किया गया। महाधिवेशन में महाकौशल संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार एवं परिषद के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा, अधिकारों और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
महाधिवेशन को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अभिलाष पांडेय, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित वरिष्ठ पत्रकारों एवं परिषद के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने तथा आपसी समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। प्रदेश संगठन सचिव अनुरोध पटेरिया ने संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, महासचिव संजय मिश्रा सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
संभागीय संगठन सचिव अनुराग दीक्षित, संभागीय सचिव एवं सदस्यता प्रभारी शिव चौरसिया, संभागीय सचिव प्रशांत शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।
पत्रकार हितों को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र
प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तैयार 11 सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया। मांग पत्र में पत्रकारों के हित, सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित
महाधिवेशन के दौरान न्यायिक, पुलिस, उद्योग, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष ताम्रकार, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक महादेव नागोतिया, थाना प्रभारी उमेश गोहलानी, थाना प्रभारी नितिन कमल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विनीत रजक सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया।
स्टेट बार काउंसिल में निर्वाचित एडवोकेट आर.के. सिंह सैनी एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव असीम त्रिवेदी का भी सम्मान किया गया।
नरसिंहपुर जिले की टीम भी रही मौजूद
महाधिवेशन में नरसिंहपुर जिले से जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, जिला महासचिव राजकुमार कौरव, जिला उपाध्यक्ष सन्ना खान, तुलसीराम राठौर, महेंद्र तिवारी, कमलेश सोनी, हलचल, सुनील कौरव, रोहित राजपूत सहित परिषद के अन्य पत्रकार साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी आईटी सेल रूपम बाजपेयी शर्मा ने किया। अंत में जबलपुर जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा एवं जिला इकाई के सदस्यों ने अतिथियों और देशभर से पहुंचे पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाधिवेशन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। आयोजन ने पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।








