नरसिंहपुर। 9 सितम्बर 2026 जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस ने विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कोतवाली, स्टेशनगंज, करेली और गाडरवारा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की 16 भट्टियों पर छापेमार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान करीब 8 हजार किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया, जबकि लगभग 455 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त 19 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई रात से शुरू होकर सुबह तक चली। अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया द्वारा की गई।
देखिए पोलखोल न्यूज़ से खास बातचीत में ASP संदीप भूरिया ने अभियान और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्या जानकारी दी।








