*त्रिशूल लेकर घर पहुंचा हल्के , गर्दन पकड़कर भाई -भतीजी पर हमला करने का आरोप; परिवार ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार*!

नरसिंहपुर। 9 सितम्बर 2026 जिले के सालीचौका पुलिस चौकी क्षेत्र के पलेरा गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।

यहां दो लोगों ने अपने ही रिश्तेदार पर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ितों ने 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, आवेदक चंद्रभान मेहरा और कुमारी नेहा मेहरा 21 वर्ष ने आरोप लगाया कि अनावेदक चाचा हल्के मेहरा पिछले करीब 2-3 वर्षों से शराब के नशे में उनके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है।

शिकायत में बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में भी 14 सितंबर 2025 को सालीचौका पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 8 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे अनावेदक कथित तौर पर शराब के नशे में हाथ में त्रिशूल लेकर उनके घर पहुंचा और दरवाजे पर त्रिशूल से वार किया।

उस समय चंद्रभान की तबीयत खराब होने के कारण वह घर में आराम कर रहे थे। गाली-गलौज की आवाज सुनकर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उनकी गर्दन पकड़ ली और त्रिशूल से हमला करने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस दौरान कुमारी नेहा मेहरा उम्र 21 भतीजी ने कथित तौर पर अपने चाचा से रात में गाली-गलौज करने का कारण पूछा, जिस पर उसके साथ भी गाली-गलौज और जूते से मारपीट की गई।

परिवार के अन्य सदस्यों को भी कथित तौर पर अपशब्द कहे गए।

पीड़ित परिवार ने शिकायत में आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

फिलहाल यह आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। मामले में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!