नरसिंहपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

नरसिंहपुर।  9  सितम्बर 2026  जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। स्टेशन गंज क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब थाना कोतवाली पुलिस ने भी अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 8 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ट्रिपटाकर-सिंगरी नाला किनारे रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अमित ठाकुर पिता अरविंद ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी हजरतगंज, नरसिंहपुर के कब्जे से 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।

 

मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 652/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक गौरव चाटे, उप निरीक्षक आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक राजेश बागड़ी, प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, आरक्षक महेंद्र एवं नगर रक्षा समिति सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

पोलखोल न्यूज़ लगातार रखेगा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का अपडेट।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!