नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 राजमार्ग से नरसिंहपुर के बांसकुंवारी लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अमन मेहरा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में दोनों युवकों के मुंह, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घटना में बाइक के असंतुलित होकर स्लिप होने को हादसे का कारण बताया गया है।








