*भागवत कथा में गूंजा धर्म का संदेश, भीष्म पितामह के उपदेशों का किया वर्णन!*

नरसिंहपुर। 3 सितंबर 2026 शहर के काछी मोहल्ला शंकर वार्ड स्थित सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन धर्म और अध्यात्म का संदेश गूंजा। कथा व्यास आचार्य पंडित महेंद्र कृष्ण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म के महत्व और उसके विभिन्न स्वरूपों के बारे में विस्तार से बताया।

कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में धर्म के मार्ग पर चलकर ही सनातन भगवान की प्राप्ति संभव है। उन्होंने महाभारत काल के महान पात्र भीष्म पितामह और पांडवों के बीच हुए संवाद का प्रसंग सुनाते हुए धर्म के विभिन्न पहलुओं को समझाया।

उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह ने धर्मराज युधिष्ठिर को दान धर्म, राज धर्म, स्त्री धर्म और मोक्ष धर्म के बारे में महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। महाराज जी ने कहा कि इन शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा जन्माष्टमी महोत्सव
सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में आचार्य पंडित महेंद्र कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।

कथा के दौरान भगवान का पूजन एवं मुख्य अनुष्ठान यजमान नरेश-गंगोत्री कुशवाह, नेतराज-अनीता कुशवाह, राज-मंजू कुशवाह, सीताराम-गुलाब कुशवाह एवं पार्वती कश्यप द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।

यह आयोजन सिंह वाहिनी परिवार एवं समस्त कुशवाहा समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कुशवाहा समाज के मुखिया श्री पूरनलाल जी कुशवाह ने नगर एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!