*महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में मजदूरों की हड़ताल, 4 माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप; बारिश में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मजदूर देखिये पोलखोल से क्या कहा मजदूरों ने!*

नरसिंहपुर, 2 सितंबर 2026। बचई स्थित महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मजदूरों के हड़ताल पर जाने की खबर सामने आई है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा ओवरटाइम का भुगतान, कम मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर भी मजदूरों में नाराजगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के बाहर नारेबाजी की, जिससे काम प्रभावित होने की बात सामने आई है। अपनी समस्याओं को लेकर मजदूर दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश के बीच कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शिकायत और मांगों को लेकर आवाज उठाई।

मजदूरों ने पोलखोल न्यूज़ को अपनी समस्याएं बताईं और चार माह से वेतन नहीं मिलने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
देखिए मजदूरों ने पोलखोल न्यूज़ से क्या-क्या कहा, पूरी खबर वीडियो में।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!