जयपुर! दौसा (राजस्थान)। 6 जुलाई 2026 राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेंहदीपुर बालाजी धाम में पोलखोल न्यूज़ टीम की मुलाकात मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी 21 वर्षीय हर्ष दसोंदी से हुई, जो भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं।
हर्ष ने पोलखोल टीम को बताया कि उन्होंने 6 दिन पहले इंदौर से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी और 5 जुलाई को मेंहदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए और अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया।
हर्ष ने बताया कि वे पूरी यात्रा के दौरान किसी से कोई आर्थिक सहायता या रुपये नहीं ले रहे हैं। उनका मानना है कि यदि मन में सच्ची श्रद्धा, विश्वास और दृढ़ संकल्प हो तो धार्मिक यात्राएं बिना अधिक धन के भी पूरी की जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंचने में उन्हें लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले सभी प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर रुककर दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
हर्ष का यह अनोखा संकल्प श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है। आस्था, आत्मविश्वास और सेवा भावना के साथ वे अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ रहे हैं।
देखिए पोलखोल न्यूज़ की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट, जब मेंहदीपुर बालाजी धाम में हमारी मुलाकात केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले युवा हर्ष दसोंदी से हुई।








