नरसिंहपुर। 6 जुलाई 2026 खेत में काम करने गई एक 60 वर्षीय महिला पर अचानक गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री बाई मेहरा (60 वर्ष), पत्नी गोपाल मेहरा, निवासी चौपाटी, इंद्रा वार्ड, थाना कोतवाली, खेत में गई थीं। इसी दौरान एक गाय ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों ने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।








