*नरसिंहपुर: मटर किसानों का भुगतान नहीं मिलने पर कलेक्टर को ज्ञापन, व्यापारियों पर FIR दर्ज करने की मांग!*

नरसिंहपुर: 1 जुलाई 2026 जिले के करीब 150 मटर किसानों ने भुगतान नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है।

ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कृषि उपज मंडी गोटेगांव में गोपाल एंड कंपनी के नाम से मटर बेचा था, लेकिन करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला। किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत कई बार गोटेगांव थाने में की गई, लेकिन अब तक संबंधित व्यापारियों के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यापारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए।

फिलहाल इस मामले में संबंधित व्यापारियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!