*12 साल बाद लौटे तो उड़ गए होश! करोड़ों की पुश्तैनी जमीन बेचने का आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार!*

नरसिंहपुर ! 1 जुलाई 2026
गाडरवारा, नरसिंहपुर। ग्राम मोहपा, तहसील गाडरवारा निवासी हीरालाल गोलंदाज ने जिला कलेक्टर को शिकायत आवेदन सौंपकर अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि कथित रूप से धोखाधड़ी कर बेच दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, मौजा मोहपा, बंदोबस्त क्रमांक 389 में उनके पिता स्वर्गीय शिवदीन गोलंदाज के नाम कृषि भूमि दर्ज थी। हीरालाल गोलंदाज का कहना है कि वह लगभग 12 वर्षों से धार्मिक परिक्रमा पर थे। वापस लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहन मानकुंवर, जीजा हरिराम तथा भांजे सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से उनकी जानकारी और सहमति के बिना उक्त कृषि भूमि का विक्रय कर दिया।

आवेदक का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया में अनियमितता और धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि विक्रय से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कराने तथा यदि अनियमितता पाई जाए तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!