*तेंदूखेड़ा में आरोपी के जिला बदर की मांग तेज: पूर्व विधायक भैयाराम पटैल और किरार समाज अध्यक्ष ने सैंकडों लोगों के साथ एसपी को सौंपा ज्ञापन, देखिये पोलखोल की विशेष रिपोर्ट!*

 

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा। 30 जून 2026 तेंदूखेड़ा में एक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जिला बदर की मांग को लेकर मामला सामने आया है। पूर्व विधायक भैयाराम पटैल एवं किरार समाज के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी विनीत विश्वकर्मा के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति आदतन अपराधी है तथा उसके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पर नशे का सेवन, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने जैसे आरोप हैं।

ज्ञापन के अनुसार, 24 जून 2026 को युगलकिशोर पटैल उर्फ गोविंद पटैल पर कथित रूप से लाठी से हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में थाना तेंदूखेड़ा में गंभीर धाराओं के बजाय सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।.

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ जिला बदर की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल यह शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप हैं। पुलिस की जांच और वैधानिक प्रक्रिया के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।.

देखिए पूरी खबर, पोलखोल न्यूज़

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!