*संगमित्रा एक्सप्रेस में चला पल्स पोलियो अभियान, मेडिकल टीम ने बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दवा!*

नरसिंहपुर, 30 जून 2026।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में ट्रेन क्रमांक 12296 संगमित्रा एक्सप्रेस में विशेष अभियान चलाकर सफर कर रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान के दौरान मेडिकल टीम के सदस्य राहुल, हरदहा अमित एवं अन्य सहयोगियों ने ट्रेन में यात्रा कर रहे 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया। यह अभियान 28, 29 एवं 30 जून तक संचालित किया गया।

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और मेडिकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के कारण वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ तक नहीं ले जा पा रहे थे। ट्रेन में ही दवा उपलब्ध होने से उनके बच्चों का समय पर पोलियो प्रतिरक्षण (इम्यूनाइजेशन) हो सका, जिससे उन्होंने टीम का आभार व्यक्त किया।

अभियान के दौरान कुछ यात्री जागरूकता के अभाव में बच्चों को दवा पिलाने में हिचकिचा रहे थे। ऐसे अभिभावकों को रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे एवं मेडिकल टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से पोलियो की दवा के महत्व की जानकारी दी। समझाइश के बाद अभिभावक सहमत हुए और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

डॉ. आर.आर. कुर्रे ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!