*अमृत 2.0 कार्यों पर CMO की सख्ती, निर्माणाधीन टंकियों और रोड रेस्टोरेशन का किया औचक निरीक्षण!*

नरसिंहपुर ! 24 जून 2026। नगर में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजेंद्र सिंह लोधी, पीडीएमसी, ठेकेदार एवं निकाय के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गयादत्त वार्ड में चल रहे रोड रेस्टोरेशन कार्यों के साथ-साथ तिलक शाला, पुलिस लाइन एवं इतवारा बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन पानी की टंकियों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने संबंधित ठेकेदार को कार्यों में और अधिक तेजी लाने तथा निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि नगरवासियों को बेहतर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

निरीक्षण के दौरान निकाय के अधिकारी एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की सतत निगरानी से नागरिकों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों की उम्मीद बढ़ी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!