नरसिंहपुर ! 24 जून 2026
तेंदूखेड़ा। नगर के पुराने थाने के बाजू में हनुमान मंदिर के सामने स्थित सार्वजनिक पेयजल टंकी पिछले करीब चार माह से बंद पड़ी है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ एवं नगर परिषद अध्यक्ष को कई बार सूचना और शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक टंकी चालू नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर लगी इस पेयजल टंकी के बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी राहगीरों, बुजुर्गों और आम लोगों को हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जनता का सवाल है कि आखिर हनुमान मंदिर के सामने स्थित पेयजल टंकी कब चालू होगी और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान कब करेंगे।
जनहित में मांग
बंद पड़ी पेयजल टंकी को तत्काल चालू किया जाए।
नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
गर्मी के मौसम में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
“पानी है तो कल है”








