नरसिंहपुर। 24 जून 2026 हमारे एक दर्शक मनोज चौरसिया ने फोटो भेजकर मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उनका कहना है कि मेन रोड पर कई दुकानों के सामने नगर पालिका द्वारा समय पर कचरा नहीं उठाया जाता। कई बार तो कई दिनों तक कचरा वहीं पड़ा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मनोज चौरसिया के अनुसार उनकी दुकान के पास भी यही स्थिति बनी रहती है। समय पर सफाई नहीं होने से आसपास का वातावरण अस्वच्छ हो जाता है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय दुकानदारों ने नगर पालिका से नियमित रूप से कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहे।
(नोट: यह समाचार हमारे दर्शक द्वारा भेजी गई जानकारी और फोटो के आधार पर प्रकाशित किया गया है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)








