नगर पालिका की बड़ी लापरवाही! इंद्रावार्ड वार्ड 19 में सफाई ठप्प, वीडियो वायरल

नरसिंहपुर। 24  जून  2026  शहर के इंद्रावार्ड वार्ड क्रमांक 19 में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। NSP पोलखोल के एक दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो में वार्ड की गलियों में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति दिखाई दे रही है।

दर्शक के अनुसार, पिछले लगभग एक सप्ताह से वार्ड में न तो झाड़ू लगाई गई है और न ही कचरे का उठाव किया गया है। इससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वीडियो के माध्यम सेनागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

 

नोट: यह समाचार दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो और दावों पर आधारित है। नगर पालिका का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!