*1 अप्रैल के सड़क हादसे में नया मोड़! परिजनों का दावा– अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, निष्पक्ष जांच की मांग | देखिए पूरा मामला सिर्फ NSP पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर। 22 जून 2026   जिले के तेंदूखेड़ा फ्लाईओवर पर 1 अप्रैल 2026 को हुए सड़क हादसे को लेकर घायल युवक रितिक गुप्ता (25) के परिजन पोलखोल स्टूडियो पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

रितिक के चचेरे भाई विजय गुप्ता ने दावा किया कि रितिक अपने मित्र वैभव दुबे के साथ भोपाल से नरसिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास पीछे से आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। परिजनों के अनुसार, गिरने के बाद मोटरसाइकिल एक पैदल राहगीर से टकरा गई, जिससे वह भी घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है।

परिजनों का कहना है कि हादसे के समय रितिक और उनके मित्र दोनों बेहोश हो गए थे। दोनों का लंबे समय तक आईसीयू में इलाज चला तथा ब्रेन सर्जरी भी करनी पड़ी। रितिक का पहले जिला अस्पताल नरसिंहपुर, फिर जबलपुर और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जबकि वैभव दुबे का इलाज जबलपुर में हुआ।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अप्रैल से जून के बीच तेंदूखेड़ा पुलिस को चार बार लिखित आवेदन देकर उस अज्ञात वाहन की पहचान और जांच की मांग की है। उनका दावा है कि दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया था, जिसमें कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि एक वाहन टक्कर मारकर मौके से चला गया। परिजन चाहते हैं कि पुलिस उस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच करे।

वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने मामले में रितिक के खिलाफ कार्रवाई की है, क्योंकि हादसे के बाद मोटरसाइकिल से एक पैदल व्यक्ति घायल हुआ था।

 

पुलिस  पक्ष – थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा किशोर बामनकर का कहना है, की हमने जांच की है.. किसी भी अज्ञात वाहन की बात सामने नही आई है.!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!