नरसिंहपुर ! 21 जून 2026
खबर नंबर 1
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नरसिंहपुर के नरसिंह मंदिर प्रांगण में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
मंत्री, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
खबर नंबर 2
गोटेगांव के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और विधायक महेंद्र नागेश की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है।
खबर नंबर 3
नरसिंहपुर के काया इंटरनेशनल योग स्टूडियो में योग दिवस पर योग, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
“Yoga for Healthy Ageing” थीम पर महिला योग साधिकाओं ने गुलाबी साड़ियों में आकर्षक मंडाला योग की प्रस्तुति दी।
अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर इंदु सिंह ‘इंदुश्री’ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, योग और ध्यान कराया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग बढ़ती उम्र में बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का आधार है।








