नरसिंहपुर ! 15 जून 2026
गाडरवारा। जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत ग्राम टेकापार में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 वर्ष पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाकर करीब 12 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई पूर्व सूचना दिए जाने के बाद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख करीम पिता चुन्नीलाल द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और भूमि को शासन के कब्जे में लिया।
कार्रवाई के दौरान प्रभारी तहसीलदार चंदन तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामलाल पटेल, हल्का पटवारी सौरभ बामने, शिवानी कौरव, विभा चौरसिया, रामेंद्र राजपूत, विपिन कुर्मी, प्रशांत द्विवेदी एवं अजय पांडे सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।
प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शासकीय भूमि संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी








