*नरसिंहपुर में मातृशक्ति ने दिया मानवता का संदेश, रक्तदान शिविर में महिलाओं ने किया रक्तदान!*

नरसिंहपुर। 13 जून 2026  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर काया इंटरनेशनल योग स्टूडियो एवं काया जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मातृशक्ति रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संचालिका एवं वेलनेस एक्सपर्ट सुश्री इंदु सिंह ने किया।

 

शिविर में रक्तदान से पूर्व सभी महिलाओं का निःशुल्क हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय मानकों के अनुसार स्वस्थ एवं पात्र महिलाओं को ही रक्तदान की अनुमति दी गई। इस दौरान सुश्री इंदु सिंह, भारती रघुवंशी, आरती सिंह, मीना दुबे, चंचल श्रीवास्तव, पूनम धुर्वे, उर्वशी पाठक एवं दीपांशी लखेरा सहित कई महिलाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

 

कार्यक्रम में ज्योति चौहान, ज्योति नेमा, विनीता पाण्डेय, सरिता जाट, वंदना तंतुवाय, सीमा नामदेव एवं कीर्ति प्रजापति सहित अनेक महिलाओं ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय की बीटीसी (ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर) वैन एवं विशेषज्ञ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. मध्यांतिका गर्ग, लैब टेक्नीशियन स्वप्निल चौरसिया, वार्ड बॉय अभिषेक, वाहन चालक शाहरुख खान सहित चिकित्सा दल ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

कार्यक्रम के अंत में सुश्री इंदु सिंह ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए। शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रक्तदान और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!