नरसिंहपुर, 4 जून 2026। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कपूरी रेलवे फाटक के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश उर्फ विक्की (21 वर्ष), निवासी आजाद वार्ड, कंदेली, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम के नाम:
निरीक्षक गौरव चाटे (थाना प्रभारी,
कोतवाली)
सउनि. रमेश निवारे
आरक्षक नीलेश दुबे
आरक्षक अभय तिवारी
आरक्षक अनुराग दुबे
आरक्षक श्रेय अवस्थी
आरक्षक राहुल दुबे
आरक्षक कुलदीप साहू
आरक्षक उमेश्वर पाठक








