ब्रेकिंग | पोलखोल विशेष *3 जून से लापता 18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, परिजन पहुंचे कुछ देर पहले पोलखोल स्टूडियो – बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार*

नरसिंहपुर। 4 जून 2026 भटिया टोला, लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु साहू (उर्फ विट्टू) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार प्रियांशु 3 जून बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे से घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

 

प्रियांशु के पिता धनीराम साहू एवं माता विनिता साहू ने बताया कि बेटे की तलाश में उन्होंने देर रात तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके संबंध में उन्हें एनसीआरबी पावती भी प्राप्त हुई।

 

4 जून को परिजन पोलखोल स्टूडियो पहुंचे और अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उनका कहना है कि प्रियांशु पढ़ाई-लिखाई करने वाला सीधा-सादा युवक है और किसी गलत संगति में नहीं रहता।

 

पोलखोल द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे से संपर्क किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम और बीट स्टाफ युवक की तलाश में जुटे हैं तथा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपलब्ध सुरागों की जांच की जा रही है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यस्तता के कारण बातचीत नहीं हो सकी।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से युवक की शीघ्र तलाश कर सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

(नोट: यह समाचार परिजनों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।)

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!