*नरसिंहपुर: घायल युवक अस्पताल पहुंचा, मारपीट का आरोप; धनारे कॉलोनी के पास बुलाकर ईंट-पत्थर से हमला!*

नरसिंहपुर! 2 जून 2026
नरसिंहपुर। जिला अस्पताल में एक घायल युवक के पहुंचने से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे धनारे कॉलोनी के पास बुलाकर ईंट-पत्थर से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल नन्हू मलाह (40 वर्ष), पिता विरन मलाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बयान दिया कि पहले उसे कॉल कर बुलाया गया और फिर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर ईंट और पत्थरों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!