*नरसिंहपुर: बिल्डिंग पर काम कर रहे युवक की जान पर बनी, गिरकर हुआ घायल!”*

नरसिंहपुर, 30 मई 2026। शहर के एक निर्माणाधीन भवन पर कार्य के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर निवासी राहुल कुमार नौरिया (35 वर्ष) शनिवार सुबह बिल्डिंग पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।

 

हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल युवक की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
POLKHOL Newz

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!