*गाडरवारा “लव जिहाद” केस में बड़ा ट्विस्ट! वायरल वीडियो में युवती ने खोले कई राज!*

नरसिंहपुर ! 19 मार्च 2026

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में चर्चित “लव जिहाद” और अपहरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवती का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ने दावा किया है कि शुभम राय नाम के व्यक्ति ने अरशद खान के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है।

वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उसके साथ किसी प्रकार का अपहरण नहीं हुआ।

 

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि बजरंग दल का नाम लेकर पूरे मामले को तूल दिया गया ताकि सोशल मीडिया पर टीआरपी और प्रचार हासिल किया जा सके।

वीडियो सामने आने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

देखिये वायरल वीडियो में युवती ने क्या कहा…

📰 NSP पोलखोल न्यूज़, polkhol newz. Com..

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!